मेरठ, जनवरी 12 -- पंजाबी समाज के प्रमुख लोक पर्व लोहड़ी को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल है। सोमवार को लोहड़ी पर्व की तैयारियों में पंजाबी समाज पूरे दिन जुटा रहा। घरों से लेकर गुरुद्वारों तक विशेष सजावट की गई। समाज के लोगों में लोहड़ी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोहड़ी पर्व को लेकर बाजारों में मूंगफली, रेवड़ी, गजक, तिल, मक्का के दाने और अन्य पारंपरिक सामग्री की खरीदारी जोरों पर रही। सुबह से लोग बाजारों में आवश्यक सामग्री जुटाने में लगे रहे। महिलाओं ने घरों में विशेष व्यंजन बनाने की तैयारी की, वहीं युवाओं और बच्चों में पर्व को लेकर अलग ही जोश नजर आया। जगमीत सिंह मीत ने बताया कि लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं बल्कि आपसी भाईचारे, खुशहाली और नई फसल के स्वागत का प्रतीक है। शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में भी लोहड़ी पर्व को लेकर विशेष तैयारियां क...