प्रयागराज, जनवरी 11 -- डायनिमिक डिवाज क्लब की ओर से शनिवार को मुट्ठीगंज में लोहड़ी कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाएं ढोल-ताशे की थाप पर खूब थिरकीं। कई तरह के मनोरंजक खेल भी हुए, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ज्योत्सना श्रीवास्तव, रुचि शुक्ला, बबिता, दीपिका और रश्मि जायसवाल की आयोजन में प्रमुख भूमिका रही। यह क्लब 25 साल से साथ निभाने वाली सात सहेलियों ने वर्ष 2023 में शुरू किया। अब 100 से अधिक महिलाएं इससे जुड़ चुकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...