मेरठ, जनवरी 14 -- जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के लोहड़ा व नंगला जमालपुर के जंगल से चोरों ने करीब डेढ़ किमी की लाइन से लाखों रुपये का बिजली तार चोरी कर लिया। इससे कई किसानों की ट्यूबवेल बंद हो गईं जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। नगला जमालपुर के किसानों की फसल में पानी देने के लिए ट्यूबवेलों तक कई किलोमीटर तक बिजली विभाग द्वारा बिजली की लाइन बिछाई गई है। सोमवार रात नंगला जमालपुर, किठौली आदि के किसान खेतों में पानी करने पहुंचे तो बिजली सप्लाई ट्यूबवेलों तक नहीं पहुंच रही थी। किसानों ने देखा कि अज्ञात चोरों ने कई बिजली के खंभों से लाखों रुपये का कीमती तार चोरी कर लिया। घटना की जानकारी किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस को भी दी। वहीं, दूसरी ओर, लोहड़ा के जंगल से भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.