दरभंगा, अप्रैल 30 -- बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र के वनडिहुली गांव में राधा कृष्ण महायज्ञ तथा लोरिक महोत्सव के शुभारंभ को लेकर मंगलवार को लोरिक धाम में भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें राम घाट वनडिहुली से लोरिक धाम वनडिहुली तक 501 कुमारी कन्याओं के कलश शोभायात्रा निकाली गयी। वीर लोरिक ट्रस्ट के संस्थापक रामदयाल महतो ने बताया कि विगत बुधवार को भूमि पूजन व ध्वजारोहण के साथ ही आठवीं श्रीराधा-कृष्ण महायज्ञ व 14वीं वीर लोरिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यज्ञाचार्य महंत कौशल किशोर दासजी महाराज के नेतृत्व में वैदिक रीति रिवाज से मंत्रोच्चार के साथ ही क्षेत्र के लोग भक्ति रस में सराबोर हो गए। यज्ञाचार्य के मंत्रोच्चार के बीच महायज्ञ के मुख्य यजमान राम पदारथ यादव उर्फ भुल्ला अपनी पत्नी के साथ विधिवत पूजा अर्चना संपन्न किया। वीर लोरिक ट्रस्...