दरभंगा, मई 5 -- बहेड़ी। प्रखंड क्षेत्र के वनडिहुली गांव के लोरिक धाम में राधाकृष्ण महायज्ञ में पूजा-हवन के साथ ही क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करनी शुरू कर दी। हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। यज्ञाचार्य कौशल किशोर दासजी महाराज ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजन-हवन के साथ मंत्रोच्चार करते हुए हवन को पूर्णाहुति दी। वृन्दावन की कथा वाचिका राधा किशोरीजी की कथा सुनने के लिए भी लोगों की भीड़ जुट रही है। वीर लोरिक ट्रस्ट के संस्थापक रामदयाल महतो ने बताया कि लोरिक धाम में मनोरंजन के लिए राम झूला, डिस्को झूला, ड्रैगन झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार आदि की व्यवस्था की गई है। 101 विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.