जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- लोयोला स्कूल टेल्को में कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सशक्तिकरण पर एक ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को भावनात्मक चुनौतियों से निपटने और मानसिक दृढ़ता विकसित करने के लिए मदद प्रदान करना था। इस सत्र का संचालन डॉ. पूजा मोहंती (प्रमुख क्लिनिकल साइकोथेरेपिस्ट, एक्सएलआरआई, जमशेदपुर) और बर्खा गैब्री (सहायक मनोरोग विशेषज्ञ) द्वारा किया गया। दोनों वक्ताओं ने अपने अनुभव से छात्रों को कई जानकारी प्रदान की। निमहांस, बेंगलुरु की पूर्व छात्रा डॉ. पूजा मोहंती ने आत्महत्या की रोकथाम, शैक्षणिक तनाव और किशोर मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने भावनात्मक जागरूकता, करुणा, और आंतरिक शक्ति के महत्व पर जोर दिया।बर्खा ग़ैब्री ने छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.