जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- लोयोला स्कूल जमशेदपुर के पूर्व छात्र और स्पर्धा प्रकाशन की प्रकाशक प्रियंका वर्मा के पुत्र ऋत्विक वर्मा ने मंगलवार को घोषित संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 115वां रैंक हासिल कर जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है। अब वे आईएएस बनकर देश को सेवा देंगे। ऋत्विक ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई लोयोला स्कूल से करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल विषय से स्नातक किया था और वे दिल्ली से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इससे पूर्व ऋत्विक का चयन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2023 द्वारा आईपीएस के लिए हो चुका था और वे फिलहाल सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में आईपीएस प्रोबेशनर के रूप में ट्रेनिंग ले रहे हैं। विदित हो कि यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.