धनबाद, फरवरी 21 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद सात नंबर स्थित मस्जिद में रमजान की पहली जुमा के मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी एकत्र हुए। पवित्र माह की पहली जुमा को लेकर मस्जिद परिसर में विशेष रौनक देखने को मिली। मस्जिद के इमाम अब्दुल खालिक कादरी ने अपने बयान में रमज़ान की अहमियत और उसकी फज़ीलत पर विस्तार से रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि मोमिनों के लिए रमज़ान का महीना मिलना बहुत बड़ा मर्तबा और अल्लाह की खास नेमत है। यह महीना रहमत, मग़फिरत (गुनाहों की माफी) और बरकतों का महीना है, जिसमें हर नेक अमल का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है। इमाम कादरी ने एक इस्लामी वाकिया बयान करते हुए बताया कि एक सहाबी बेहद नेक थे, लेकिन उनके इंतकाल के बाद उन्हें शहादत का दर्जा तुरंत नसीब नहीं हुआ और जन्नत मिलने में देर हुई। वहीं, एक साल बाद दूसरे सहाबी का इंतकाल हुआ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.