धनबाद, जनवरी 5 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि लोयाबाद थाना क्षेत्र के जुली ग्राउंड के समीप रविवार की शाम करीब 5 बजे अवैध खनन के दौरान मिट्टी धंसने से 50 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी शहजादी के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहजादी गरीबी के कारण रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए कोयला चुनने और मिट्टी लाने का काम करती थी। रविवार को वह जुली ग्राउंड की ओर मिट्टी लाने गई थी। इसी दौरान खुदाई से बनी एक सुरंग अचानक धंस गई, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के समय आसपास पिकनिक मना रहे कुछ मजदूरों की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को आनन-फानन में बाइक से लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक...