धनबाद, दिसम्बर 20 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। ईदगाह मैदान में शुक्रवार को लोयाबाद प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग शुभारंभ उत्साह और जोश के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति के उपाध्यक्ष हरेन्द्र चौहान, धनबाद जिला कांग्रेस महासचिव राजकुमार महतो तथा असलम मंसुरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजकों के अनुसार यह टूर्नामेंट 19 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल 10 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। उद्घाटन अवसर पर मैदान खिलाड़ियों और दर्शकों से खचाखच भरा रहा। मैच से पूर्व राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, वहीं आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला लोयाबाद सुपर किंग (3 नंबर) और केपी धमाका न्यूड्रीफ्ट के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक चले इस बेहद रोमांचक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.