धनबाद, फरवरी 7 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद के निमियाटांड़ के समीप शुक्रवार की शाम अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल से महज 150 मीटर की दूरी पर करीब 200 लोगों की आबादी बसी हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी के अनुसार, यह आग खनन क्षेत्र में चल रहे उत्खनन कार्य के दौरान ओबी (ओवर बर्डन) डंपिंग में लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कनकनी उत्खनन परियोजना के तहत आबादी के बेहद करीब आगयुक्त ओबीआर (ओबी रिजेक्ट) की डंपिंग की जा रही है, जो पूरी तरह से अनुचित और अत्यंत खतरनाक है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव की महिलाओं ने तत्परता दिखाते हुए कंपनी के प्रतिनिधि सुनील सिंह को सूचित किया और आग पर तत्काल काबू पाने की मांग की। ग्रामीणों की अपील के बाद कंपनी की ओर से आग बुझाने के लिए पानी डालने का कार्य शुरू किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.