धनबाद, फरवरी 16 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद छह नंबर के समीप स्थित ओबीआर डंपिंग स्थल पर रविवार की शाम एक बार फिर आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कनकनी आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा खनन के दौरान निकलने वाले गर्म ओबीआर (ओवर बर्डन रिमूवल) को सीधे डंपिंग स्थल पर डाल दिया जाता है। इसके संपर्क में सूखी झाड़ियां और कचरा के आते ही आग लग जाती है। इससे बार-बार घटना हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी लोयाबाद निमियाटांड़ आबादी के समीप स्थित ओबी डंपिंग स्थल पर आग लग चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...