सिमडेगा, मार्च 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने विस सत्र में जलडेगा प्रखंड के कुटुंगिया पंचायत स्थित लोमगा टोली स्कूल के बदहाली की आवाज उठाई है। विधायक ने सदन में बताया कि लोमगा टोली स्कूल का भवन आज तक नहीं बना है जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वे पूर्व में भी स्कूल भवन के निर्माण के लिए आवाज उठा चुके है लेकिन विभाग के द्वारा कोई पहल नहीं किया जाना चिंता का विषय है। विधायक ने लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग सदन से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.