भागलपुर, नवम्बर 15 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कबीरपुर स्थित श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर तप कल्याणक महोत्सव की उपासना बड़े भक्ति भाव से की गई। इस अवसर पर स्वर्ण कलश इंदौर से मनीष पाटनी ने पहुंचकर मस्तकाभिषेक किया। मस्तक पर मुकुट लगा कर नागपुर के राकेश पापड़ीवाल ने विश्व शांतिधारा की। श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए पंच वालयति जिनालय की परिक्रमा की। इस अवसर पर भोपाल (मध्यप्रदेश) से पधारे जीवन भैया ने श्रद्धालुओं से कहा कि रोग के बाद नहीं, रोग के पहले चेतना चाहिए। दिखावे पर रिंझने वाले व्यक्ति अक्सर हित का काम भूल जाते हैं। धूर्तता हमेशा धोखा खाती है। लोभी व्यक्ति, सबसे ज्यादा कष्ट स्वयं को ही देता है। मौके पर सुरेश छाबडा, बेंगलुरु से डॉ. अश्विनी कुमार, मुरादाबाद, महेंद्र सरावगी, ललित...