शामली, फरवरी 22 -- शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद शामली पुलिस को सफलता मिली है। थाना आदर्शमंडी, थाना कोतवाली शामली, साइबर सेल एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से लोन और बीमा कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी नगर अपेक्षा निम्बाडिया ने बताया कि 20 फरवरी को संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक पुत्र जोगिन्द्र निवासी ग्राम मुंडेट कला है। उसके कब्जे से 40 हजार रुपये नगद तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है और बेरोजगारी के चलते उसने विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के नाम पर लोगों को होम लोन व कम...