कौशाम्बी, जनवरी 6 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदरी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर लोन का पैसा माफ कराने के नाम पर हजारों रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ग्रामीणों ने मंगलवार को थाना कड़ा धाम पहुंचकर थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। लेहदरी गांव के नरेश सिंह पुत्र बिहारी लाल, नसरीन बानो पत्नी महताब, गूंजा देवी पत्नी शैलेश गौतम, ममता देवी पत्नी अनिल निर्मल, रेहाना बानो पत्नी रजब अली सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं,। पीड़ितों का आरोप है कि गांव के महेंद्र सिंह यादव पुत्र राम सिंह यादव ने सबसे पहले देवीगंज स्थित ग्रामीण बैंक से लोन कराने के नाम पर दो से तीन हजारों ले लिये। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद महेंद्र सिंह ने लोन माफ कराने का सपना दिखाकर उनसे दस हजार से लेकर तीस हजार र...