नई दिल्ली, फरवरी 23 -- अगर आप 2026 में इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपकी नजर टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) के टॉप वैरिएंट पर है, तो यह खबर आपके लिए है। जी हां, क्योंकि पंच ईवी (Punch EV) का Empowered+ S वैरिएंट इस माइक्रो इलेक्ट्रिक SUV का सबसे प्रीमियम ट्रिम है, जिसकी कीमत Rs.12.59 लाख (एक्स-शोरूम) है। लेकिन सवाल यह है कि अगर आप इसे लोन पर खरीदते हैं, तो हर महीने कितनी EMI देनी होगी? आइए इसका गुणा-गणित समझते हैं। यह भी पढ़ें- कब लॉन्च होगी नई मारुति ब्रेजा? जानिए फीचर्स से इंजन तक कितनी बदलेगी SUVक्यों खास है पंच ईवी Empowered+ S? 2026 फेसलिफ्ट के बाद पंच ईवी (Punch EV) को सिर्फ कॉस्मेटिक अपडेट ही नहीं मिले, बल्कि बैटरी और परफॉर्मेंस में भी सुधार हुआ है। यह SUV 5 वैरिएंट में Smart, Smart+, Adventure, Empowered और Empowe...