हापुड़, फरवरी 5 -- मसूरी-गुलावठी रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र के फेज दो में स्थित जी-359 नंबर फैक्ट्री को गुरुवार को नोटिस चस्पा कर सील करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान अन्य फैक्ट्रियों के संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अव्यवस्था से बचने के लिए मौके पर स्थानीय थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। नायब तहसीलदार अमरपाल ने बताया कि यह कार्रवाई डीएम अभिषेक पांडेय के आदेशों पर की गई हैं। फैक्ट्री स्वामी ने केनरा बैंक से लोन लिया था। बैंक का लोन चुकाने के लिए अधिकारियों ने फैक्ट्री स्वामी को काफी बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन उन्होंने नोटिसों का कोई भी जवाब नहीं दिया था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बैंक के अधिकारी तहसील पहुंचे और एसडीएम मनोज कुमार को जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय थाने को मामले की सूचना देकर मौके पर पहुंचे और सील करने ...