रांची, मार्च 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के वर्दवान कंपाउंड के रहने वाले महेश्वर सिंह से 57 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। आरोप जयदेव कुमार पर लगा है। इस संबंध में महेश्वर सिंह ने जयदेव के खिलाफ लालपुर थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। महेश्वर सिंह ने आवेदन में कहा कि वह मूलरूप से गुमला के रहने वाले हैं, वर्तमान में रांची में रह रहे हैं। उसने एक कंपनी से 2023 में बाइक खरीदी थी। करीब 57 हजार रुपए की राशि किस्त में भुगतान भी कर चुका है। मगर, अब जयदेव उसका खाता बंद करा दिया है। उन्हें एनओसी भी नकली दी गई है। आरोप लगाया है कि जयदेव ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...