उन्नाव, फरवरी 16 -- उन्नाव। लोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 80 हजार रुपये ठग लिए गए। लोन न मिलने पर जब युवक ने रकम वापस मांगी तो आरोपित और उसके पिता ने उसे घर पर घेरकर मारपीट की। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपित पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गंगाघाट थानाक्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी 33 वर्षीय हरीश यादव के अनुसार, वह प्लॉट खरीदना चाहते थे। इसका जिक्र उन्होंने अपने परिचित अभिषेक मिश्रा, निवासी मोहल्ला लोकनगर, से किया। अभिषेक ने बताया कि मोहल्ला इंद्रानगर निवासी अजीत सिंह पुत्र पुत्तन सिंह लोन दिलवा सकते हैं। इसके बाद अभिषेक ने उनकी मुलाकात अजीत सिंह से कराई। अजीत सिंह ने लोन पास कराने के नाम पर पहले कुछ धनराशि देने को कहा। इस पर हरीश ने उसे 15 हजार रुपये नकद तथा 65 हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए। ढाई वर्ष बीत जाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.