मुरादाबाद, जनवरी 8 -- मुरादाबाद। कारोबार के लिए लोन पास कराने के नाम पर मझोला थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति से 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने रकम लेने के बाद न तो लोन पास कराया और न ही रकम वापस किया। बाद में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के मोहल्ला छोटी मस्जिद बगिया पीर का बाजार करूला निवासी मोहम्मद आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात इरशत अली नाम के व्यक्ति से हुई थी। आरोप लगाया कि इरशत अली ने कारोबार के लिए लोन दिलाने का भरोसा देकर उसे विश्वास में ले लिया। इसके बाद लोन पास कराने के लिए उसने 1 लाख 80 हजार रुपये ले लिए। पैसा देने के बाद भी जब पीड़ित का लोन पास नहीं हुआ तो उसने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी। पीड़ित मोहम्मद ...