गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- मुरादनगर। लोन कराने के नाम पर तीन लोगों से करीब 50 हजार रूपए ठगने का मामला सामने आया है। पैसे वापस मांगने पर आरोपी परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। गांव असालतनगर कॉलोनी निवासी संदीप त्यगाी ने बताया कि वह बैंकों से लोन कराने का कार्य करता है। उन्होने बताया कि मैने रजत कुमार निरवाल से संपर्क हुआ। मैने उसे मनीषा,पूजा राय व इमरान का लोन कराने के कागज के साथ साथ प्रोसेसिंग फीस 51450 रूपए ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद उसने कहा कि जल्द लोन हो जाएगा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब लोन नहीं हुआ तो पैसे वापस मांगे। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने डीसीपी ग्रामीण को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। डीसीपी ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.