नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने पर्सनल लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को मंगलवार को गाजियाबाद और दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को मामले में वांछित बनाया है। एडिशनल डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि बीते दिनों लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कुछ व्यक्तियों के बारे में शिकायत मिली थी। आरोपी डाटा हासिल कर आरोपी व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर लोगों को मैसेज और कॉल कर घर बैठे पर्सनल लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे। इसके बाद टीम ने गोंडा के करनैलगंज निवासी हिमांशु दुबे और मेरठ निवासी हिमांशु कुमार को दबोच लिया। हिमांशु दुबे को गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी स्थित आवास से, जबकि हिमांशु कुमार को न्यू अशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.