औरैया, जनवरी 22 -- अजीतमल। अजीतमल क्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। मोहल्ला नवीन नगर बाबरपुर निवासी समीम पुत्र मुनीर खान ने कोतवाली में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। समीम ने बताया कि उनकी टायर पंचर की दुकान नेशनल हाईवे पर नायरा पेट्रोल पंप के पास स्थित है। कुछ दिन पहले दुकान के सामने एक मोटरसाइकिल पंचर करने आई थी, जिसके मालिक ने खुद को ओमेक्स फाइनेंस कंपनी से जुड़ा बताते हुए पांच लाख रुपये का लोन पास कराने का झांसा दिया। आरोपी ने अपना नाम अरुण कुमार सिमरन रावत बताया और विजिटिंग कार्ड भी दिया। पीड़ित ने बताया कि लोन प्रक्रिया के नाम पर आरोपी ने दस हजार रुपये की मांग की, जिसमें समीम ने पांच हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये पेटीएम के माध्यम से दिए। इसके बाद आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.