मुरादाबाद, जनवरी 10 -- मुरादाबाद। लोन दिलाने के नाम ठगी करने के आरोपी जिगर कालोनी निवासी इशरत अली पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। नया मुकदमा कोतवाली में पीड़ित मोहम्मद नफीस की तहरीर पर लिखा गया है, जिसमें उन्होंने इशरत अली पर लोन दिलाने के नाम पर 17.50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाल मस्जिद रोड बाड़ाशफा निवासी मोहम्मद नफीस ने बीते दिनों पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साल 2024 में उनकी मुलाकात सिविल लाइंस के जिगर कालोनी में रहने वाले डिलारी क्षेत्र के गांव अदलपुर निवासी इशरत अली से हुई थी। उसने कारोबार के लिए लोन दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद लोन कराने के लिए उसने 17 लाख 50 हजार रुपये डीडी और अन्य माध्यम से ले लिए। रकम लेने के बाद भी आरोपी ने लोन नहीं पास कराया। बाद में जब उससे रकम वापस मांगी तो आरोपी न...