फिरोजाबाद, नवम्बर 26 -- थाना पचोखरा क्षेत्र में लोन दिलाने का झांसा दे युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की। बाद में धमकी देकर भाग गया। महिला ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला को युवक ने भैंस के लिए लोन को लिए संजीव रावत पुत्र हरिप्रसाद निवासी साठी का बुर्ज से बात की थी। वह बैंक से लोन दिलाने का काम करता है। युवक ने महिला का फोन नंबर ले लिया। कुछ समय के बाद वह महिला से अश्लील बातें करने लगा। महिला का पति हलवाई का काम करता है। वह शादी विवाह के समय ज्यादातर समय बाहर रहता है। युवक ने घर पर भी आना जाना शुरू कर दिया। महिला को अलग अलग जगहों पर बुलाने लगा। महिला 5 नवंबर को अपने बच्चो के साथ घर पर अकेली थी। उसका पति बाहर गया था। उसी दौरान मौका पाकर युवक उसके घर पर आया। महिला को अकेला देखकर बदनीय...