फरीदाबाद, फरवरी 20 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। गांव अटेरना के एक युवक से लोन दिलाने के नाम पर 52 हजार 147 रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता अल्ताफ अली निवासी गांव अटेरना ने बताया कि वह 23 जनवरी को गूगल पर लोन संबंधी जानकारी देख रहे थे। इसके अगले दिन 24 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक अन्य नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम इकबाल बताते हुए खुद को अलखैर फाइनेंस कंपनी से जुड़ा बताया और आसान प्रक्रिया से लोन दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने लोन प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पीड़ित से आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते की कॉपी व्हाट्सएप पर मंगवाई। दस्तावेज भेजने के बाद आरोपी ने फाइल चार्ज और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अलग-अलग किस्तों में पैसे ट्रांसफर करवाने शुरू ...