रांची, मई 7 -- रांची। हिंदपीढ़ी के रहने वाले फरहान आजाद से लोन दिलाने के नाम पर 2.47 लाख की ठगी कर ली। इस संबंध में फरहान आजाद ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। फरहान ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2024 में एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। खुद को एक बैंक का अधिकारी बताया। लोन देने का झांसा दिया। इसके बाद प्रोसेस के नाम पर उनसे 2.47 लाख रुपए लिया। इसके बाद फोनकर्ता ने अपना मोबाइल बंद कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...