भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बैंक से लोन दिलाने और निवेश के बाद पैसे तीन गुना होने का लालच देकर महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह का साइबर पुलिस ने खुलासा किया है। गिरोह का संचालन करने वाली महिला और पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भागलपुर के साथ ही खगड़िया और नवगछिया की रहने वाली पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। इस बात की जानकारी मिली थी कि बूढ़ानाथ स्थित एक विवाह भवन से उक्त गिरोह का संचालन किया जा रहा था। गिरोह में शामिल महिलाएं अन्य महिलाओं को जाल में फंसा रही थी। उन महिलाओं से पैसे ठगी करने के बाद उन्हें मजबूर किया जाता था कि वे अन्य महिलाओं को भी चिन्हित कर वहां लाए तो उनका पैसा वापस कर दिया जाएगा। अभी तक उक्त गिरोह द्वारा लाखों रुपये की ठगी की बात सामने आई है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.