बक्सर, फरवरी 11 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। लोन दिलवाने के नाम पर खाता खुलवाकर करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। साइबर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार इटाढ़ी थाना के बैरी निवासी संजीत कुशवाहा ने बीते सोमवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके ही गांव के दो युवकों ने उनके मंदबुद्धि छोटे भाई हेमंत कुशवाहा के साथ फ्रॉड किया है। लोन दिलवाने के बहाने दो बैंकों में उसका खाता खुलवाया गया। फिर उसी के नाम से सिम लिया गया, जबिक हेमंत को खाता संबंधी कोई कागजात नहीं दिया गया। संजीत ने पुलिस को बताया कि इन खातों से करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन किया जा रहा है। साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी अविनाश कश्यप ने बताया कि मामले के सत्यापन के बाद इटाढ़ी थाना के बैरी निवासी नदेश्वर तिवारी के पुत्र अनमोल तिवारी को गिरफ्त...