बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- हिलसा में सीओ ने मकान जब्त कर केनरा बैंक को सौंपा फोटो : हिलसा02-हिलसा के दारोगा कुआं में मंगलवार को मकान जब्त करते प्रशासन व बैंक के अधिकारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। केनरा बैंक के चीफ मैनेजर एवं डीएम के आदेश पर मंगलवार को शहर के दरोगा कुआं स्थित एक मकान को जब्त किया गया। बैंक ने सार्वजनिक सूचना का बैनर चिपकाया। यह कार्रवाई अवधेश रावत द्वारा बैंक से लिए गए ऋण को समय पर नहीं चुकाने के कारण की गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर सीओ इकबाल अनवर ने मकान जब्त कर बैंक के हवाले कर दिया। कार्रवाई के समय स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। चीफ मैनेजर राजीव रंजन ने बताया कि अवधेश रावत द्वारा बैंक से मकान पर ऑडी लोन लिया गया था। लोन लंबे समय से बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद ऋण की राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद यह सख्त कदम उठा...