लखनऊ, फरवरी 8 -- सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में दवा कारोबारी से लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाला आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं बल्कि दवा गोदाम में काम कर चुका पूर्व कर्मचारी निकला। बैंक का कर्ज चुकाने के दबाव में उसने दवा कारोबारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। फिल्मों और वेब सीरीज से प्रभावित होकर रची गई यह साजिश ज्यादा दिन नहीं चल सकी और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार चिनहट के रोहित रेजिडेंसी निवासी गौरव बत्रा सरोजनीनगर के हिन्द नगर, कानपुर रोड स्थित करुण इंटरप्राइजेज नामक दवा गोदाम में प्रबंधक हैं। बीते 30 जनवरी की सुबह कार्यालय पहुंचने पर गार्ड सत्य नारायण ने उन्हें एक बंद लिफाफा सौंपा, जिसे रात में एक अज्ञात व्यक्ति देकर गया था। लिफाफे पर स्पष्ट शब्दों में लिखा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.