निज संवाददाता, जून 2 -- लोन की किश्तें चुकाने गजियाबाद कमाने गए बिहार के 26 वर्षीय युवक की आपसी रंजिश में हत्या हो गई। हालात ऐसे हो गए कि उसका शव मंगाने के लिए भी परिजनों को घर गिरवी रखना पड़ा। मृतक युवक पवन चौहान फारबिसगंज थाना क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत स्थित कटहरा वार्ड के निवासी सुरेन्द्र चौहान का बेटा था। इस घटना से हर कोई हैरान है। शव पहुंचने के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार तीन माह पहले पवन चौहान अपनी पत्नी सुमन देवी और तीन बच्चों को लेकर गाजियाबाद कमाने गए थे। वहां वो मजदूरी का काम करता था। पत्नी सुमन देवी के मुताबिक आपसी विवाद में 29 मई को किसी ने उनके पति की हत्या कर दी। रविवार एक जून को एंबुलेंस से पवन का शव कटहरा स्थित घर लाया गया। परिजनों के मुताबिक इस शव को लाने में 38 हजार रुपए खर्च हुए। जिसके लिए पव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.