गुमला, फरवरी 19 -- गुमला प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के जशपुर रोड स्थित सदर अस्पताल गेट के सामने आरएम टावर में संचालित इंडसइंड बैंक की कथित लापरवाही से पालकोट प्रखंड के टेंगरिया खिजुरटोली निवासी शिवकुमार चिक बड़ाइक मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने बैंक से बाइक ऋण लिया था, जिसकी अंतिम किस्त 15,950 रुपये उन्होंने 20 फरवरी 2021 को बैंक कर्मी अजमत नासित के समक्ष जमा कर दी थी। भुगतान के बाद उन्होंने ऋण समाप्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की मांग की, जिस पर कुछ दिनों में एनओसी देने का आश्वासन दिया गया।चार वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें एनओसी नहीं मिली। इसके विपरीत, उनके विरुद्ध तमिलनाडु में प्राथमिकी दर्ज किए जाने की जानकारी मिली, जिससे वे और उनका पूरा परिवार मानसिक दबाव में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...