मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- न्याय की आस में छह माह तक पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद आखिरकार एक पीड़ित युवक की सुनवाई हुई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी के दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी फुरकान पुत्र मास्टर अनीस ने बताया कि पिछले वर्ष गांव कुरालसी निवासी रीतिक राजपूत और बड़ौत निवासी विशाल ने उसे एक लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने फुरकान के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एक बैंक की शामली शाखा से एक लाख रुपये का लोन करा लिया, लेकिन पूरी धनराशि खुद हड़प ली। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब बैंक से किश्त जमा न होने पर फुरकान के पास फोन आने लगे। जांच करने पर पता चला कि रीतिक ने उसके नाम पर लोन लेकर अपने निजी कार्यों में खर्च कर लिया है। फुरकान ने बताया कि वह मुकदमा ...