नवादा, फरवरी 21 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विभिन्न फायनेंस कम्पनियों के नाम पर सस्ते दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। साइबर पुलिस की एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से छापेमारी कर दोनों को वारिसलीगंज के अलग-अलग गांवों से दबोच लिया। प्रतिबिंब पोर्टल से मिले नंबरों व आसूचना संकलन के आधार पर एसआईटी ने छापेमारी की। ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार को पुलिस ने अपसढ़ गांव से कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया। कमलेश अपसढ़ गांव के भोला राम का बेटा है। उसके पास से दो मोबाइल बरामद की गयी। जबकि बाघी गांव से कारू कुमार को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कारू बाघी गांव के श्रवण राम का बेटा है। उसके पास से भी दो स्मार्ट फोन बरामद क...