गिरडीह, जनवरी 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर में लोन के ईएमआई भुगतान के दबाव में मां-बेटी द्वारा फांसी लगाकार आत्महत्या कर लिया गया है। मृतका 40 वर्षीया पुतुल देवी एवं उनकी पुत्री 16 वर्षीया स्नेहा कुमारी है। दोनों ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाई है। सोमवार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी। इसके बाद एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव एवं मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की। घटनास्थल का मुआयना भी किया तथा परिजनों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। तफ्तीश में यह बात सामने आयी है कि दोनों मां बेटी लोन की वजह से तनाव में थी और कर्ज के वजह से ही दोनों ने आत्महत्या की है। पड़ताल के बाद पुलिस ने दोनों मां-बेटी के शव को कब्जे ...