बिहारशरीफ, मार्च 4 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। लोन की राशि जमा नहीं करने पर बेन के चंद्रशेखर सिंह को गिरफ्तार किया गया। बाद में पैसे जमा करने पर राहत दी गई। दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के पीडीआर अधिकारी रविकांत कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नीलाम पत्र पदाधिकारी डॉ. साकेत सुमन सौरभ ने लोनी द्वारा बकाया जमा करने पर राहत दी है। उन्होंने लोगों से आठ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर सेटलमेंट करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...