गिरडीह, नवम्बर 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। लोन का पैसा वसूली करने गए एचडीएफसी बैंक के रिकवरी एजेंट अभय कुमार सिन्हा पर लोनधारक द्वारा प्राणघातक हमला किया गया जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए उसे बेंगाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेंगाबाद से उन्हें बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। रिकवरी एजेंट बेंगाबाद के हाड़ोडीह गांव का रहनेवाला है। इस सिलसिले में भुक्तभोगी द्वारा बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को आवेदन के आलोक में बेंगाबाद थाना कांड संख्या 179/25 के तहत हमलावर टुनटुन राम के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मानजोरी पंचायत के दुन...