गाजियाबाद, दिसम्बर 8 -- दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग की मरम्मत का काम जनवरी से शुरू होगा। शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। गाजियाबाद के लोनी में 7 किलोमीटर यमुनोत्री मार्ग की मरम्मत और सौंदर्यीकरण पर करीब 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। गड्ढों से दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, वाहनों के चलने से रात-दिन धूल उड़ रही है। इससे वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। स्थानीय लोग प्रशासन से दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री मार्ग की मरम्मत कराने की मांग कर रहे थे। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जो मंजूर हो गया है। यह भी पढ़ें- नमो भारत के गुरुग्राम-ग्रेनो रूट पर अप्रैल से शुरू होगा काम, यहां बनेंगे स्टेशन...