गाज़ियाबाद, फरवरी 23 -- लोनी, संवाददाता। लोनी थाना क्षेत्र में बिना डिग्री व पंजीकरण के फर्जी तरीके से क्लीनिक चलाने वाले सात झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनके द्वारा पंजीकरण के कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अक्तूबर 2025 व फरवरी 2026 में लोनी थाना क्षेत्र में चल रहे क्लीनिक का निरीक्षण किया था। इस दौरान चिकित्सक टीम के अधिकारियों को डिग्री व क्लीनिक के पंजीकरण के कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद उन्हें नोटिस देकर पंजीकरण आदि के कागज प्रस्तुत करने को कहा था। नोडल अधिकारी डॉ. देवी लाल ने बताया कि निर्धारित समय अवधि में सात झोलाछाप दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर डॉ. सलीम, डॉ. रिजवान, डॉ. शाकिर खान निवासी मुस्तफाबाद ...