गाज़ियाबाद, जनवरी 20 -- गाजियाबाद/लोनी, संवाददाता। लोनी की अमित विहार कॉलोनी में खसरा के मरीज मिलने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने तीन शिविर लगाकर बच्चों को टीके लगाए। कुल 402 बच्चों को खसरा की अतिरिक्त डोज लगाई गई। इससे पहले सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन और विभागीय टीम ने 600 घरों का सर्वे किया था। जनवरी महीने में राहुल गार्डन पीएचसी के क्षेत्र अमित विहार कालोनी में खसरा के दो केस मिले हैं। इनमें एक बच्चे की उम्र सात साल और दूसरे बच्चे की उम्र 10 साल है। इसको देखते हुए मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डब्ल्यूएचओ की देख रेख में अमित विहार कॉलोनी में तीन स्थानों पर शिविर लगाए। शिविर में नौ महीने से दस वर्ष तक की आयु के बच्चों का टीकाकरण किया गया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 600 घरों का सर्वे किया था। इसके लिए सभी लोगों को मंगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.