गाज़ियाबाद, फरवरी 20 -- गाजियाबाद। ग्रामीण जोन में आने वाले लोनी बॉर्डर थाने के प्रभारी हरेंद्र मलिक को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट को नया एसएचओ नियुक्त किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हाल ही में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। आरोप है कि मामले में दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान करने के बजाय उनसे थाने के सौंदर्यीकरण में सहयोग करने की बात कही गई। इसमें सामान उपलब्ध कराने को कहा गया था। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने निरीक्षक हरेंद्र मलिक को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर निरीक्षक मनीष बिष्ट को लोनी बॉर्डर थाने का प्रभारी बनाया गया। मनीष बिष्ट पूर्व में इंदिरापुरम और लिंक रोड थाने में एसएचओ की जिम्मेदारी संभाल चुके ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.