हरदोई, फरवरी 11 -- हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में लोनी चीनी मिल के गेट नंबर दो के निकट मंगलवार की देर रात में मजदूर का शव देखा गया। सूचना पाकर पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया।। वही दूसरे दिन मां तलाश में चीनी मिल के पास पहुंची तो चप्पलों से पहचान कर कोतवाली पहुंची। इसके बाद पहचान हुई। फिर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। नगला कल्लू गांव निवासी बबलू 36 वर्ष शाहाबाद लोनी चीनी मिल में दैनिक मजदूरी करता था। भाई अतुल ने बताया कि वह और उसके पारिवारिक गांव से ही एक शादी समारोह में शामिल होने शाहाबाद गए थे। जबकि उसका भाई बबलू रोजाना की तरह लोनी चीनी में दैनिक मजदूरी की तलाश में गया था। बुधवार की सुबह काफी देर तक घर न पहुंचने पर मां विद्यावती ने उसकी तलाश करते हुए चीनी मिल की पास पहुंची। जहां पर उन्होंने बबलू की चप्पल देखी। इसके बा...