गंगापार, जुलाई 17 -- दो दिन की भारी बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया वहीं टोंस और लोनी नदी का पानी बढ़ने से देवरा-चाकघाट मार्ग का संपर्क टूट गया। डढ़िया नाले पर बनी पुलिया पर तीन फीट पानी बहने लगा है। जिसके चलते इटवा, बराडीह, फरिहा ओझा, कपडौरा के लोग इस रास्ते से देवरा-चाकघाट नहीं जा पा रहे हैं। वहीं बच्चे भी स्कूल जाने में असमर्थ हैं। टोंस नदी और लोनी नदी में 1997, 2003 और 2016 में क्षेत्र के लोग बाढ़ का सामना कर चुके हैं। वहीं टोंस नदी के किनारे जरखोरी तथा छतरगढ़ बैरिहा गांव है वहां भी टोंस में जलस्तर बढ़ा है। दो दिन की बरसात होने से खेतों में पानी भर गया किसान खुश हैं रोपाई की तैयारी में जुट गये। वहीं गांव की नाली जाम होने और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान दिखाई दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.