गाज़ियाबाद, मई 15 -- लोनी। लोनी तहसील में उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हवन कर छह घंटे धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने अधिकारी से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर देश के सैनिकों के लिए रक्तदान करने के लिए सरकारी सहायता मांगी थी। अधिकारियों के द्वारा किसानों का सहयोग करने के आश्वासन पर किसान वापस लौट गए। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी बिल्लू प्रधान ने बताया कि गुरुवार को किसानों के हितैषी बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि थी। इस अवसर पर किसानों ने लोनी के प्रशासनिक अधिकारियों से आवास विकास स्थित किसानों के धरना स्थल पर सैनिकों के लिए रक्तदान करने के लिए सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की थी। आरोप है कि अधिकारी ने किसान संगठन को सबक सिखाने की बात कही। जिससे नाराज कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.