हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। लोक निर्माण विभाग संघ की जनपद स्तरीय बैठक शुक्रवार को संघ भवन हल्द्वानी में आयोजित हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने 27 सूत्रीय मांगों के समर्थन में एकजुट रहने और दस फरवरी को प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में नैनीताल और भवाली शाखा के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने खंडों में कनिष्ठ अभियंताओं (जेई) की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। पदाधिकारियों ने इसे कार्यप्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला विषय बताते हुए संबंधित स्तर पर शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता जताई। संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के दौरान विभिन्न शाखाओं से प्राप्त वार्षिक प्रतिवेदन और आवेदनों पर भी विस्तार से विचार किया गया। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने की, जबकि संचालन सचिव रमेश चन्द्र पाण्डेय ने किया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.