टिहरी, सितम्बर 23 -- तीर्थ नगरी देवप्रयाग स्थित लोनिवि विश्राम गृह की सड़क बीते सोमवार को भरभराकर ढह गयी। इससे यहां दौरे पर आने वाले वीआईपी व अधिकारियों को ठहरने की समस्या बन गयी है। वहीं सड़क का मलबा राजमार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के ऊपर गिरा जिसकी चपेट में आने से यात्री बच गए। बीते दिनों भारी बारिश से लोनिवि की इस सड़क पर दरारें आ गयी थी। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के निर्देश पर लोनिवि प्रशासन ने सड़क की दरारों को भरा भी था। सड़क का हिस्सा पुश्ते सहित टूटने से यहां लोनिवि विश्राम गृह में करीब छह वाहन भी फंस गए। इनमें देवप्रयाग के आपदा प्रभावित क्षेत्र का सर्वे करने आई टीम का वाहन भी शामिल है। वहीं सड़क ढहने से धर्मपुर व पेट्रोल पंप क्षेत्र की जलापूर्ति करने वाली पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गयी। इससे 70 से अधिक परिवारों , होटल आदि के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.