लखनऊ, सितम्बर 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लोक निर्माण विभाग में 75 सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता के पद पर प्रमोशन आदेश मंगलवार को जारी हो गए। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग में अधिशासी अभियंता (सिविल) के कुल 111 पर रिक्त हैं, जिसके सापेक्ष यह पदोन्नति हुई है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक चयन वर्ष 2023-24, 2024-25 व 2025-26 में घटित रिक्तियों के सापेक्ष डीपीसी की बैठक के बाद 86 सहायक अभियंताओं का प्रमोशन के लिए चयन किया गया था। इनमें से 75 सहायक अभियंताओं के पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं। चयनित शेष 11 सहायक अभियंता के पदोन्नति आदेश जून 2026 तक विभिन्न माह में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...