पिथौरागढ़, फरवरी 11 -- बेरीनाग। लोनिवि के मिनिस्ट्रियल कर्मियों का दो सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को अध्यक्ष चन्द्र सिंह रौतेला के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा एसोसिएशन की प्रमुख दो मांगे है। कहा कर्मचारियों का पारस्परिक स्थानांतरण किया जाए। वही दूसरी मांग वंछित कर्मचारियों की तत्काल पदोन्नति किए जाए। वक्ताओं ने कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती है। उनका कार्यबहिष्कार व धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान मनोज वर्मा, किशन कार्की, राकेश बिष्ट, चंदन सिंह, भीम सिंह, केशर सिंह धामी, डिगंम्बर सिह, मोहन सिंह, नीतू पंत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...